जगदलपुर: प्रवीर वार्ड पानारापारा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दो दिवसीय अखंड हरिनाम महामंत्र कीर्तन का हुआ समापन
जगदलपुर के प्रवीर वार्ड पानारापारा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दो दिवसीय अखंड हरिनाम महामंत्र कीर्तन का समापन आज सोमवार को शाम 5 बजे हुआ। एक दिन पहले रविवार को वैदिक पंडितों के वेद ध्वनि व भगवान की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के साथ महापौर संजय पाण्डे शामिल हुए।