खजनी थाना क्षेत्र के सहजूपार गांव के मूल निवासी और खजनी ब्लॉक में कार्यरत सफाई कर्मचारी मनोज कुमार बेलदार (36) की पुलिया से गिरने के कारण मौत हो गई। यह घटना खजनी-बांसगांव मार्ग पर गौरापार गांव के पास हुई। मृतक मनोज खजनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर ग्राम सभा के राजस्व गांव गौरापार में किराए पर रहते थे।