छिबरामऊ के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड मुहल्ला काजी महल के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह 8:00 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा।