चैनपुर: सिरसी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक घायल
चैनपुर के सिरसी गांव के पास तेज रफ्तार में डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना रविवार की शाम लगभग 4:30 बजे की बताई जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोरदार इतना टक्कर हुआ की बाइक सवार गिरकर सड़क पर अचेत हो गया और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद घायल चालक का इलाज चल रहा है।