चूरू: जयपुर रोड पुलिया के नीचे से युवक को गिरफ्तार किया गया, अवैध धारदार चाकू बरामद
Churu, Churu | Feb 1, 2026 चूरू शहर में दहशत फैलाने की नीयत से अवैध धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया से रविवार शाम मिली जानकारी के अनुसार एएसआई योगेश कुमार पुलिस जाब्ते के साथ गश्त पर थे।