मेड़ता: शहर के नागौर चौकी पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर,कार हुई क्षतिग्रस्त, वाहनों का लगा लंबा जाम
Merta, Nagaur | Jul 5, 2024 मेड़ता सिटी शहर के नागौर चौकी पर आज दोपहर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसके चलते हुए नागौर चौकी पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। वहीं दूसरी और शहर में नो एंट्री जोन में भी भारी वाहनों का प्रवेश लगातार जारी है यही वजह है कि आए दिन शहर के नागौर चौकी पर लंबा जाम देखने को मिलता है। इस पूरे मामले में यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।