रुधौली विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसरों में तुलसी के पौधों का विधिवत पूजन और हवन किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नगर पंचायत रुधौली के लोहियानगर वार्ड स्थित बीआरसी विद्यालय में विशेष रूप से तुलसी पूजन का आयोजन किया गया।