बांदा: बांदा में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव आज, अध्यक्ष, महासचिव समेत चार पदों पर 17 प्रत्याशी मैदान में
बांदा में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव मंगलवार को हो रहा है। अध्यक्ष और महासचिव समेत चार पदों के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 1517 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। एल्डर्स कमेटी पदाधिकारियों ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसके लिए 12 मतदान बूथ बनाए गए हैं।