पाली-रुपापुर मार्ग पर एक साइकिल सवार द्वारा ई-रिक्शा पकड़कर स्टंट करने का वीडियो क्षेत्र में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साइकिल सवार चलती ई-रिक्शा को पकड़कर साईकिल पर बैठा हुआ चलता दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी जान के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती नजर आई।