बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर 3 में झाड़ू लगाते समय छीटा जाने से एक परिवार के तीन लोगों ने 30 वर्षीय नूरवानो पत्नी मोहम्मद इश्ताक के ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल नूरवानों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।