सैदपुर थानाक्षेत्र के धुआर्जुन गाँव स्थित अपनी रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने में आए नाबालिग किशोर को गाँव के ही कुछ मनबढ़ बदमाशों ने बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बाद में घटना को लेकर घायल किशोर की माँ ने सैदपुर कोतवाली पहुँचकर हमलावरों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।