पीलीभीत: धनेगा गांव के नजदीक खेत में चोरी कर गोवंश पशु की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर तालुके चांदपुर निवासी सर्वेश पांडे पुत्र अशोक पांडे का बैल गो तस्करों ने मंगलवार रात्रि लगभग 12 बजे चोरी कर लिया था। जानकारी लगने पर परिजनों ने अपने पशु की तलाश कर रहे थे। तभी देखा कि धनेगा गांव के नजदीक कुछ लोग खेतों में पशु की हत्या कर रहे हैं। जब इसकी जानकारी भारतीय बजरंग दल को लगी तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।