फरसगांव ब्लॉक के ग्राम पाटला में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का बुधवार को गोवर्धन पूजा के दिन शाम 6 बजे समापन किया गया।इस प्रतियोगिता में अंतिम फाइनल मैच केरावाही और पैंसरा टीम के मध्य खेला गया।जिसमें केरावाही की टीम ने जीता हासिल की।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर केरावाही,दूसरे स्थान पर पैंसरा,तीसरे स्थान पर कोकड़ी और चौथे स्थान पर पाटला रही।