आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने पर अलग-अलग समय पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। खेसर थाने पर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी एवं फुल्लीडुमर थाने पर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित रहे।