मधुबनी: लौकहा में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसा, सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर
मधुबनी जिला के लौकहा में एक व्यक्ति आग की चपेट में आने से झुलस गया। घटना गुरुवार सुबह 5:00 बजे की आसपास की बताई जा रही है। झुलसे हुए व्यक्ति का सदर अस्पताल मधुबनी में प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ने गुरुवार सुबह 7:00 बजे जानकारी दिया है।