गावां प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र कुरहा, अलकडीहा, गोबर दाहा और ओडपोडो में रविवार को जिप सदस्य पवन चौधरी ने जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि उक्त गांवों में गरीब असहाय लोगों के बीच इस कपकपाती ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया गया।