जलेसर: सरानी में पुलिस की मौजूदगी में JCB से पाइपलाइन उखाड़ने के विरोध में परिजनों के साथ थाने पहुंचे दिव्यांग दंपति
Jalesar, Etah | Jun 20, 2024 अवागढ थाना क्षेत्र के सरानी गांव में खेत पर सिंचाई के लिए लगी पाइपलाइन को थाना अवागढ पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से उखाड़ने के विरोध में दिव्यांग दंपति रवि कुमार व पत्नी के साथ परिवार के अन्य सदस्य अवागढ थाना पहुंच गए और विरोध में थाने के गेट के बाहर बैठ गए और पाइपलाइन उखाड़ने का विरोध जताया।