गुन्नौर: गांव रसूलपुर के समीप सड़क हादसे में घायल महिला की अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी विमला देवी पत्नी तेजपाल का मकान सड़क किनारे बना हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे विमला देवी अपने मकान के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने घायल महिला को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।