मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 6 उपभोक्ताओं पर केस, ₹61000 जुर्माना
सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए राजेंद्र राम,केश्वर साव, भोला साव,उर्मिला देवी,कृष्ण देव मिस्त्री और सोमारी देवी को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मोहम्मदगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई और कुल 61 हजार का जुर्माना भी लगाया गया।