आसपास के क्षेत्रों में दोपहर में हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया है। इस बारिश से रबी की फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को इस क्षेत्र में बारिश की चेतावनी जारी की थी।सुबह से ही इलाके में घना कोहरा छाया रहा था। दोपहर करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। तिंवरी क्षेत्र के आसपास गांवो जमकर बारिश हुई।