गुना गुर्जर कॉलोनी में 17 अक्टूबर को पुताई कर रहा मजदूर गिरने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में घायल रवि ओझा निवासी गोकुल सिंह चक के भाई मनोज ओझा ने कहा, सुबह 9:30 बजे दोनों भाई पुताई करने गए। दो कमरों का ₹1500 में ठेका लिया था, छत पोत रहा रवि ओझा सीढ़ी टूटने से जमीन पर गिरा। सर में चोट लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार जारी है।