सैफई: करहल बाईपास तिराहे के पास नाबालिक बालक के साथ कुकर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल
Saifai, Etawah | Jan 27, 2024 सैफई थाना क्षेत्र में बीते 24 जनवरी के दिन थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिक बालक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया था। जिसमें जांच पड़ताल करने के बाद आरोपित व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही थी। जिस पर आज शनिवार की सुबह करीबन 11 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के करहल बाइपास तिराहे के पास अभियुक्त वीरेंद्र कुमार निवासी मटियार जाफरपुर को गिरफ्तार किया गया।