सैफई: महोला मोड़ के पास नाबालिक को बहला फुसलाकर भाग ले जा रहे युवक को किशोरी के साथ पुलिस ने पकड़ा,युवक को भेजा जेल
Saifai, Etawah | Jan 26, 2024 थाना वैदपुरा के महोला मोड़ के पास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 14 वर्ष की नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर एक युवक के द्वारा अपहरण किया गया था। जिसे मुखबिर की सूचना पर नाबालिक किशोरी सहित भाग ले जाने वाली युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक कृष्ण पुत्र विजय सिंह निवासी कीरतपुर करवा खुर्द थाना इकदिल को जेल भेजा गया।