उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोर का शिकार कर उसका मांस पकाने की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कांग्रेस का एक ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल है। घटना बीलख गांव की है, जहां आरोपी खेत पर नॉनवेज पार्टी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पकड़ा।