पीलीभीत: जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अतिरिक्त दहेज में कार न मिलने पर पति ने अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया 09-05-2022 को उसकी शादी जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार स्प्लेंडर बाइक और 6 लाख रुपए सहित सभी सामान दिया था। आरोप है कि कार न मिलने पर पति ने अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी। मारपीट कर घर से निकाला मुकदमा दर्ज