पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में मनाया गया कुशवाहा कल्याण परिषद का 42वां स्थापना दिवस
कुशवाहा कल्याण परिषद शाखा पूर्णिया का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बानेश्वर बर्मा ,मुख्य संरक्षक युगल किशोर महतो ,ब्रह्मदेव मेहता, बैद्यनाथ मेहता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता परिषद के मुख्य संरक्षक युगल किशोर महतो ने किया।