पूर्णिया पूर्व: के0हाट थाना ने विशाल गन हाउस के संचालक को कारतूस हेरा-फेरी के आरोप में किया गिरफ्तार, एसपी ने की प्रेसवार्ता
पूर्णिया पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है, जहां विशाल गन हाउस के मालिक पर आरोप है कि उन्होंने मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी तरीके से हथियार और कारतूस बेचे।मामले में विशाल गन हाउस के मालिक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्णिया एसपी ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को दोपहर बाद 4 बजे प्राप्त हुई।