बख्तियारपुर: बख्तियारपुर सीढ़ी घाट पर गंगा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
प्रत्येक बुधवार की भांति इस बुधवार को भी संध्या 6:15 बजे बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित गंगा आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गंगा आरती को लेकर घाट को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था,जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। आयोजन के दौरान स्थानीय प्रशासन