तुलसीपुर: विकास खंड पचपेड़वा की 32 थारू महिलाओं ने मूंज से उत्पाद बनाने का तरीका सीखा, प्रशिक्षण के बाद मिला प्रमाणपत्र
थारू महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का अभियान निरंतर चल रहा है। इससे महिलाएं स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बन सके। इसी के उद्देश्य से इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से विकास खंड पचपेड़वा की 32 थारू महिलाओं को जनरल ईडीपी का छह दिवसीय प्रशिक्षण विशुनपुर विश्राम में दिलाया गया है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया।