तिलहर: नगर के मोहल्ला बनवारीपुर में पेड़ गिरने से विद्युत लाइन हुई क्षतिग्रस्त, मकान की दीवार हुई धराशायी
नगर के मोहल्ला बनवारीपुर में एक पेड़ गिरने से जहां विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं एक मकान की दीवार भी धराशाई हो गई है।शनिवार को नगर क्षेत्र के मोहल्ला बनवारीपुर स्थित एक पेड़ गिरने से विद्युत की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय निवासी महिपाल के मकान पर गिरने से मकान की दीवार भी गिरकर धराशाई हो गई है।