बंगाणा: थानाकलां में दीप मिलन कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व मंत्री कंवर ने की शिरकत
Bangana, Una | Oct 17, 2025 दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार को थानाकलां में कुटलैहड़ सेवा संगठन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीप मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिरकत की। कंवर ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वावलंबन और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है।