कटनी नगर: काटनी नगर: ससुराल में दामाद की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, घंघरी कला की घटना
कुठला थाना अंतर्गत घंघरी कला में ससुराल में दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा पंखे से करंट से युवक की मौत हुई है मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है उंसके गले और शरीर में चोट के निशान है। परिजन आज बुधवार सुबह 11:50 मिनट जिला अस्पताल पीएम हाउस पुहंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।