खुरई: टीहर में 4 लोगों की आत्महत्या मामले में मृतक की पत्नी का बयान, देवर परेशान करता और घर मिटाने की धमकी देता था
Khurai, Sagar | Jul 26, 2025 टीहर में एक ही परिवार के 4 लोगों की आत्महत्या के मामले में पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला है जिसमे अपनी बहिनों को भी मनोहर ने कुछ न कुछ दिया है लेकिन पत्नी को कुछ भी न देने की बात लिखी है जो बड़े संदेह को पैदा कर रहा है सूचना मिलने के बाद मनोहर की पत्नी टीहर पहुंच गई, उसने सभी रिश्तेदारों के बीच कहा कि रिश्ते का देवर उसको परेशान करता और धमकी देता था