तिर्वा: तिर्वा कस्बे में नवदुर्गा महोत्सव पर मां दुर्गा की शोभायात्रा में आस्था की जय-जयकार, डीएम और एसपी भी पहुंचे
Tirwa, Kannauj | Mar 27, 2026 , तिर्वा : नवदुर्गा महोत्सव पर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा में आस्था की जय-जयकार गूंज उठी। शिव अघोरी, मां काली के रौद्र रूप के साथ खालसा मंडल ने लोगों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण व महर्षि बाल्मीकि की झांकी देखने को दर्शकों की भारी भीड़ रही। शोभायात्रा की अगुवानी को कई जगह दरबार सजाए गए और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।