बीना: रीवा-चर्लपल्ली के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, बीना स्टेशन पर भी होगा ठहराव
Bina, Sagar | Apr 19, 2025 रीवा चर्लपल्ली विशेष ट्रेन 24 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक गुरुवार को एवं रविवार को रीवा स्टेशन से दोपहर 13:00 बजे चलकर उसी दिन 19:50 बजे बीना स्टेशन आएगी। वही चर्लपल्ली रीवा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 26 मई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को शाम 16:55 बजे चर्लपल्ली स्टेशन से चलकर अगले दिन 18:15 बजे बीना स्टेशन आएगी।