गोपालगंज: शहर के बंजारी मोड़ से हजियापुर मोड़ तक बने एलिवेटेड कॉरिडोर का कल होगा उद्घाटन, तैयारी पूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर गोपालगंज को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं...वे एनएच-27 पर 184 करोड़ की लागत से बने एलिवेटेड कॉरिडोर का 30 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे...ये कॉरिडोर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करेगा और गोपालगंज की विकास को बढ़ावा देगा।