श्री विश्वकर्मा गुजराती मेवाड़ा सुधार समाज बांसवाड़ा डूंगरपुर 8 चौखला की 18वीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार शाम 5 बजे गढ़ी उपखण्ड के भगतसिंह क्रिकेट स्टेडियम सरेरी बड़ी में हुआ। इस दौरान बांसवाड़ा -डूंगरपुर दोनों जिलों के आठ चोखलो के सुथार समाजजनों और युवाओं तथा खिलाडीयों ने भाग लिया।