रविवार को विधायक रामचंद्र सिंह ने गारू प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में चार नए कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा यह निर्माण कार्य शिक्षा विभाग की ओर से कराया जा रहा है। जिससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है l