दनियावां: तोप गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक महिला हुई घायल
Daniawan, Patna | Mar 31, 2026 दनियावां जटडूमरी रेलखंड पर तोप गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक महिला जख्मी हो गई है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल महिला को दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। शाहजहांपुर थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने बताया कि महिला के परिजन का पता लगाया जा रहा है।