सिमडेगा: डीसी सिमडेगा के प्रयास से पर्यटन को मिली नई उड़ान, कोलकाता से सिमडेगा पहुँचे पर्यटक
सिमडेगा जिले में पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में डीसी कंचन सिंह के प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। जिले के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित होकर पहली बार कोलकाता से पर्यटक सिमडेगा पहुंचे हैं। रविवार को दोपहर 3 बजे पर्यटकों ने बसतपुर, दानगद्दी और रामरेखा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। जिला प्रशासन की बेहतर व्यवस्था से पर्यटकों को सुखद अनुभव मिला।