जगदलपुर: NHM कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के सामने हाथों में मेहंदी लगाकर जताया विरोध
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार आठवें दिन तेज हो रहा है। प्रदेशभर के 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं, जिनमें बस्तर.जिले के सैकड़ों कर्मचारी भी प्रतिदिन धरना स्थल पर उपस्थित रहकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।