जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता महिलाओं को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया
बीते दिनों पहले मऊ बुजुर्ग व विघा पचगईया गांव से दो महिलाएं बिना बताए अपने घर से कहीं चली गई थी। जिसकी शिकायत परिजनों के द्वारा दिगौड़ा थाने में की गई थी। जिस पर दिगौडा़ पुलिस ने गुमशुदगी का मामला पंजीबद्ध कर लापता महिलाओं की तलाश शुरू कर दी थी। और पुलिस ने महिलाओं को आज दस्ताब कर परिजनों के सुपुर्द किया।