शामली: थानाभवन निवासी महिला के खाते से ठगी गई ₹16 हजार की नकदी साइबर सेवा केंद्र ने कराई वापस, सीओ ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Sep 14, 2025 रविवार शाम करीब 6 बजे CO थानाभवन जितेंद्र सिंह ने बताया कि गत 11 सितंबर को थानाभवन के रोगनग्राम निवासी महिला बेबी रानी के खाते से 16 हजार की नकदी अज्ञात व्यक्ति ने ठग ली थी। महिला द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। साइबर सेवा केंद्र थानाभवन ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला के खाते से ठगी गई शत प्रतिशत धनराशि को वापस करा दिया है।