लोहरदगा: नारी सम्मान ग्रुप की महिलाओं ने लोहरदगा में विधवाओं को किया सम्मानित
नारी सम्मान ग्रुप लोहरदगा की ओर से साहू भवन में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर विधवाओं के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नारी सम्मान ग्रुप की ओर से सभी विधवाओं को एक-एक साड़ी एवं फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ग्रुप की महिलाओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस का उद्देश्य विधवाओं के लिए समर्थन जुटाना है।