अररिया: अररिया में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 65 युवाओं को प्रमाण पत्र वितरण, मिला स्वरोजगार का नया अवसर
Araria, Araria | Feb 12, 2026 अररिया जिले के रानीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण पूरा करने वाले लाभार्थियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह ने पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया।