अररिया: देशव्यापी आम हड़ताल में शामिल हुए जिले के सैकड़ों रसोइयों ने समाहरणालय गेट के बाहर किया प्रदर्शन
Araria, Araria | Feb 12, 2026 मानदेय बढ़ाने, रसोईया को सरकारी कर्मी का दर्जा देने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, मनरेगा को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आज बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन (एटक) से जुड़ी सैंकड़ों रसोईया ने अररिया शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। लाल नीले झंडे ले कर सैकड़ों रसोइया मध्यान भोजन कार्यालय से चांदनी चौक होते हुए निकली रैली में शामिल हुई.