बरेली: थाना मीरगंज क्षेत्र की पीड़ित महिला का आरोप, नाली बनने का विरोध करने पर की गई मारपीट, एसएसपी से की शिकायत
थाना मीरगंज क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला का आरोप,नाली बनने का विरोध करने पर की गई मारपीट,एसएसपी से की शिकायत। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की और महिला के कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।