बीरपुर: नौला गढ़ प्लस टू विद्यालय में मुस्कान और निकिता बनीं टॉपर, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
वीरपुर प्रखंड के राजकीय कृत गांधी स्मारक प्लस टू विद्यालय, नौला में इंटर परीक्षा में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। इंटर साइंस संकाय में मुस्कान कुमारी ने 415 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं आर्ट्स संकाय में निकिता कुमारी 396 अंक के साथ टॉपर रहीं।