शाजापुर: लालघाटी स्थित नवीन भवन में किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय का हुआ शुभारंभ
किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय को नवीन भवन में स्थानांतरित कर शुरू किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नीलम चौहान ने बताया कि शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड का कार्यालय लालघाटी पर शिफ्ट किया गया है ।संचालन फारूख अहमद सिद्दीकी ने किया तथा आभार डॉ स्वाति चौहान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं प्रिसिंपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड ने माना।