बडोनी: कस्बा बड़ोनी के कुरथरा रोड पर मामूली विवाद पर युवक के साथ एक व्यक्ति ने की मारपीट, बड़ोनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jun 18, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के कस्बा बड़ोनी के कुरथरा रोड पर एक युवक के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर दी। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। मंगलवार की रात्रि में 08 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक धर्मेंद्र पुत्र हरिहर चौबे के साथ मामूली विवाद पर आरोपी नरेंद्र चौबे और मयंक चौबे ने मिलकर मारपीट कर दी।